शादी के लिए शुभकामना,आशीष कैसे दे।
मित्र को कैसे बोले शादी की शुभकामना
आज मुझे काफी हार्दिक प्रसन्नता है कि आपने आज से परिणय सूत्र में बंधकर अपने जीवन मे एक नई शुरुआत की है,आप दोनों सदैव प्रसन्नचित्त,स्वस्थ एवं हर उद्देश्य में सफल रहे यहीं कामना मेरी ईश्वर से हैं।
मुझे जैसे ही इस सम्बन्ध में सूचना मिली मेरा ह्रदय गद्गद हो उठा,आपको शादी की हार्दिक बधाई अशेष शुभकामनाएं ईश्वर आप दोनों को सदैव खुश रखें
आपका प्रिय मित्र
बडे भाई को कैसे लिखे बधाई संदेश शादी का
बड़े भाई साहब व भाभी जी,
आज मुझे काफी खुशी है कि मेरे प्रिय बड़ा भाई आज शादी के पावन बँधन में बंध गए हैं,भाभी मां और आपकी जोड़ी साक्षात् राम सीता भांति प्रतीत होती हैं,आपके चेहरे के भाव हमें यह आश्वासन देते है कि आप सदैव खुश रहेंगे,आप सदा प्रसन्नचित्त रहे, सदा आपका ह्रदय प्रफुल्लित रहे, आपका एवं भाभी मां का स्वास्थ्य सदैव स्वस्थ रहें।
एक बार मेरी तरफ से करबद्ध रूप से चरण स्पर्श करते हुए आपको शादी की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं...
ईश्वर ऐसे ही खुशी देता रहे।
आपका अनुज
बहन को कैसे दे शादी की बधाई
प्रिय बहना,
आज का दिन भाई के लिए सबसे खुशी एवं सबसे दुख का समय लेकर आता हैं। जिनसे रोज सत्याग्रह,आंदोलन होते थे,वे अब किसी अन्य घर रूपी युद्ध भूमि में अपने पराक्रम को दिखाने जा रहे हैं और उनके सामने एक नया प्रतिद्वंदी आदरणीय जीजा जी के रूप में होंगे।
सबसे खुशी का दिन इसलिए कहा जाता है चूंकि आज आपकी शादी हो रही है जो कि हम सबके लिए बहुत ही प्रभावित कर देने वाला पल हैं।
पापा को जो विशेष कर्तव्य होता है कन्यादान का वह पूर्ण होता है वो भी सकुशल इसलिए खुशी की बात हैं।
दुःख इसलिए है कि भाई बहन का प्यार पूरी दुनिया मे एक विशेष महत्व रखता है,एक मात्र ऐसा प्रेम जिसमें लड़ाईया,आपसी स्नेह और फिक्र काफी हैं बहन घर की चिड़िया कही गई हैं और जब वह आंगन तेरे चहचहाने से दुर्लभ हो जाएगा तो घर सुना सुना सा लगेगा, मेरी स्पोर्ट ओर शिकायत करने वाला सदा के लिए चला जाएगा।
फिर भी मुझे खुशी है कि आप दफा हो रहे हैं ईश्वर आपको ओर नवीन परिवार व जीजा को खुश एवं प्रसन्न रखे।
कभी भी कोई दुःख हो भाई से बेझिझक संपर्क करना प्रतिच्छाया के रूप में हर वक्त आपके साथ रहूंगा।
शादी की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं
आपका भाई